फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शीला टॉकीज की ऊंची पुलिया के पास अब एकत्र नहीं होगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। नगरपालिका की ओर से कूड़े को अल्हैपुर ग्राम पंचायत स्थित ऊंची पुलिया के पास इकट्ठा नहीं किया जाएगा। विकास विभाग के अधिकारियों के विरोध के चलते नगरपालिका ने इसे यहां से हटाने की व्यवस्था कर ली है।
अब पालिका सीधे संबंधित क्षेत्र के कूड़े को वाहनों में भरकर कूड़ा निस्तारण प्लांट पर भेजने की व्यवस्था करेगी। पालिका ने कूड़ा स्थल पर बने गहरे गड्ढे में भी मिट्टी से भराव कर उसे समतल करा दिया है
विज्ञापन

शनिवार को अल्हैपुर पंचायत के ग्रामीण शनिवार को खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद सिंह से मिले थे। शिकायत थी कि एसडीएम के आदेश के बाद भी पालिका के कई मोहल्ले का कूड़ा उनकी पंचायत में स्थित ऊंची पुलिया के निकट एकत्रित किया जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। वहां पर कूड़ा इकट्ठा न किया जाए।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर एकत्र कूड़े को नगर पालिका से हटवाया। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने समस्या का स्थाई निदान करने का भरोसा दिया।
कहा कि अब संबंधित स्थान पर नगर पालिका द्वारा कूड़ा इकट्ठा नहीं किया जाएगा। उन्होंने सफाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह संबंधित क्षेत्र के कूड़े को सीधे वाहनों में भरवा कर कूड़ा निस्तारण प्लांट पर डलवाएं।
सफाई विभाग के प्रभारी नितिन कुमार ने ईओ के आदेशों का पालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें