फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला जेल की हर गतिविधियां होंगी कैद

Tue, 26 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सूबे की सभी जेल में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। शासन की ओर से इसकी कवायद शुरू हो गई है। सभी जेलों में 20 कैमरे लगाए जा रहे हैं। बिजनौर जेल में कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। जेलों में सीसीटीवी  कैमरे लगने से जेल की अंदर से लेकर बाहर तक की हर गतिविधियां कैमरों में कैद होगी। 
विज्ञापन

शासन ने जेलों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। हर जेल में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। बिजनौर जेल में भी ये काम तेजी से चल  रहा है। अगले पंद्रह दिनों में ये कैमरे काम करना शुरू कर देंगे। बिजनौर जेल में       कैमरे लगाने के लिए केबिल डालने का काम चल रहा है। जेल अफसरों के मुताबिक बिजनौर जेल में 19 बैरक हैं। कैमरे बैरकों के बाहर लगेंगे ताकि बैरक  के बाहर की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो। बिजनौर जेल में पहले से ही चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।  कैमरे पिछले दिनों तत्कालीन डीम वी केे आनंद के निर्देश पर जेल की सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए थे। इनम ें एक कैमरा जेल के मैन गेट व दो मेन        हाल व एक बैरक में लगा है। नए कैमरे बैरको के साथ मुलाकातियों के स्थान,  मेन हाल, मेन गेट व जेल में जहां अन्य जगह जरूरत है वहां लगेंगे। जेल की छोटी से बड़ी हर गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में  कैद होगी। जेल अधीक्षक दिनेश मिश्रा व जेलर आकाश शर्मा ने जेल में 20 सीसीटीवी कैमरे लगने की पुष्टि की है। जेलर ने बताया कि जेल में कैमरे लगाने का काम तेजी  से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें