फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनाउंसमेंट कर तटीय गांवों को किया अलर्ट

Tue, 26 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एनाउंसमेंट कर तटीय गांवों को किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदक में  पहाड़ों पर हो रही बारिश सबके के लिए आफत बन गई है। जिला प्रशासन ने पहाड़ों पर अगले तीन दिन में और तेज बारिश को देखते हुए तटीय गांवों में ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। गांवों में मंदिरों व मस्जिदों से एनाउंस कराकर बच्चों को नदियों किनारे नहीं जाने देने की अपील की गई है। वहीं, गांव ब्रह्मपुरी में मालन व गंगा नदी का पानी सोमवार को कुछ कम हो गया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश मैदानी क्षेत्र वालों के लिए मुसीबत बन गई है। बांधों से अधिक जल छोड़े जाने से गांव पूंडरीकला, बाखरपुर, बरमपुर, बुडगरा, बुडगरी, असगरपुर, बहादरपुर, रावली, ब्रह्मपुरी, राजारामपुर, डैबलगढ़, चाहड़वाला, वीरूवाला, टीप, कुंदनपुर, कोहरपुर, मिर्जापुर, मीरापुर आदि गांवों में पानी भर जाता है। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए तहसील की टीम ने तटीय गांव वालों से सावधान रहने को कहा है। गांवों में मंदिरों व मस्जिदों से एनाउंस कराकर बच्चों को नदियों के पास न जाने देने की अपील की गई है। इसके अलावा किसानों से भी नदियों के पास पशु न चराने की अपील की गई है। इससे तटीय गांव वालों में हड़कंप मचा है। गांव वाले अपनी जरूरत का सामान व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। तहसीलदार पंकज दीक्षित ने भी सोमवार को तटीय गांवों का दौरा किया। उन्होंने तटीय गांवों के पास क्षतिग्रस्त हुए तटबंधों की मरम्मत का काम शुरू कराया। वहीं, गांव ब्रह्मपुरी में भरा पानी सोमवार को कम हो गया। गांव में अब डेढ़ फुट तक पानी रह गया है। रावली   की पुलिया पर भी पानी का स्तर कम हो गया है। इससे गांव वालों का आवागमन भी पुलिया पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें