फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एआरपी स्कूल गोद लेकर करेंगे जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एआरपी स्कूल गोद लेकर करेंगे जीर्णोद्धार
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने अकादमिक रिसोर्स पर्सन के दायित्व बढ़ा दिए हैं। जिन स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था ठीक नहीं है, ऐसे स्कूलों को एआरपी गोद लेकर उनमें शिक्षा से लेकर सुंदरीकरण तक का कार्य कर स्कूलों की सूरत बदलेंगे। शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का माहौल तैयार करने के लिए अकादमिक रिसोर्स पर्सन नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच एआरपी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन व विज्ञान विषय के एआरपी नियुक्त किए गए हैं। पहले शासन ने एआरपी को स्कूलों में पहुंच कर ऑनलाइन पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए थे, पर अब राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने एआरपी के दायित्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक एआरपी को एक-एक स्कूल को गोद लेना होगा। प्रत्येक एआरपी को ऐसा विद्यालय गोद लेने के लिए कहा गया है जिसमें बच्चों का शैक्षिक स्तर निम्न स्तर का हो तथा विद्यालय का सुंदरीकरण भी ठीक न हो। ऐसे स्कूलों को सुधारने की जिम्मेदारी एआरपी को देने को कहा गया है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण धनपाल सिंह के मुताबिक शासन ने अब एआरपी के दायित्व बढ़ाए हैं। एआरपी के विद्यालय गोद लेने से निश्चित ही स्कूलों की व्यवस्था में सुधार होगा। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक शासन से आए निर्देशों का पालन कराया जाएगा। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें