खेत से मिला मादा गुलदार का शव
बिजनौर। एक खेत से मादा गुलदार का शव मिला है। शव दो तीन दिन पुराना बताया गया।
मंगलवार को थाना शेरकोट के गांव नंगलादत्ता के जंगल में मादा गुलदार का शव मिला है। शव पर चोट, घाव आदि का निशान नहीं है। शव देखने से दो तीन दिन पुराना लग रहा है। वन विभाग के अफसरों ने शव को कब्जे में ले लिया है। मादा गुलदार की आयु दो से तीन साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवाया जा रहा है। पिछले सप्ताह गांव भरैरा में भी एक गुलदार का शव मिला था। गुलदार की मौत बीमारी से होने की बात कही गई थी। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।