फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गेहूं क्रय केंद्र पड़े सूने, 108 क्विंटल की हुई खरीद

Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गेहूं की खरीद के लिए खोले गए गेहूं क्रय केंद्र सूने पड़े हैं। केंद्र प्रभारी गेहूं आने की प्रतीक्षा में बैठे हैं।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद के लिए नजीबाबाद में तीन प्रमुख क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें कृषि उत्पादन मंडी समिति में दो और अहमदपुर सादात स्थित साधन सहकारी समिति में एक गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। क्रय केंद्रों का संचालन 17 मार्च से किया जा रहा है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर तीन सप्ताह में सर्वाधिक 100 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। केंद्र प्रभारी एवं एस एमआई लाल सिंह ने बताया नजीबाबाद तहसील से लगभग 500 किसानों का पंजीकरण कराया जा चुका है। उन्होंने अगले दो सप्ताह में गेहूं की खरीद बढ़ने की संभावना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्र और साधन सहकारी समिति अहमदपुर सादात के केंद्र प्रभारी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में चल रहे गेहूं क्रय केंद्रों पर तीन सप्ताह में मात्र चार-चार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें