संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमान्य व मान्यता से ऊपर की कक्षाएं संचालित होने की शिकायत मिल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अमान्य और अतिरिक्ति कक्षाओं का संचालन रोकने के लिए तहसील स्तर पर टीम बनाई है। प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम चेकिंग करेगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान चला जा रहा है। सभी ब्लाक क्षेत्र में ऐसे स्कूलों पर कार्यवाही होगी, जो बिना मान्यता के संचालित है। अमान्य विद्यालयों के संचालन बंद कराकर उनमें पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को नजदीक के सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। ताकि छात्र छात्राओं की शिक्षा बाधित न हो और वह शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े रहें।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेजों की टीम गठित की गई है। टीमें निरीक्षण कर कार्यवाही कर रही है।
टीम की जांच आख्या के आधार पर अमान्य व मान्यता से ज्यादा की कक्षा संचालित करने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही की जाएगी। वह स्वयं भी दीपावली के बाद निरीक्षण करेंगे।श