फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार दिन में 56 किसानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। नवीन बचत एवं चक मार्ग की जमीन पर उगाई की फसल को चार दिन में काटने के लिए 56 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। चकबंदी और राजस्व विभाग की टीम ने हल्दौर-नहटौर रोड के किनारे की भूमि का मौका मुआयना कर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सहायक चकबंदी अधिकारी आशीष कुमार, कुलदीप कुमार, लेखपाल विकास कुमार, राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, कानूनगो सुरेंद्र सिंह, लेखपाल चंद्र प्रकाश की टीम अस्थायी कब्जा हटवाने के लिए हल्दौर-नहटौर रोड पर पहुंची।
मार्ग के किनारे स्थित पेट्रोल पंप के निकट कुछ लोगों का नवीन बचत, चक मार्ग आदि की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। टीम ने भूमि की पैमाइश की। संबंधित भूमि पर करीब 56 किसानों की फसल खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें