फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 स्कूलों को नोटिस, मान्यता दिखाओ, वरना बंद करो स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
35 स्कूलों को नोटिस, मान्यता दिखाओ, वरना बंद करो स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर। बेसिक शिक्षा की ओर से जनपद में संचालित 35 स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा कि यदि स्कूल संचालक पर मान्यता से संबंधित कागज है, तो वह बीईओ कार्यालय में प्रस्तुत होकर मान्यता पत्र दिखा दें। वरना स्कूलों का संचालन बंद कर लें। नोटिस के उपरांत बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन होता मिला, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शासन ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को तुरंत लगाम लगाने के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों बिना मान्यता के संचालित स्कूलों की तलाश आरंभ कर दी। अफसरों के अनुसार अभी तक जनपद में चले अभियान में करीब 35 स्कूल सामने आए हैं। इन विद्यालयों को कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि यदि इन स्कूल संचालकों पर कहीं से मान्यता है, तो वह मान्यता से संबंधित कागज दिखा दें। मान्यता न होने पर स्कूलों का संचालन तुरंत बंद कर दें। उसके बाद भी जांच में बिना मान्यता के स्कूल का संचालन होते पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में जनपद में अभी करीब 35 स्कूल सामने आए हैं। इन स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि स्कूल संचालक पर मान्यता है, तो वह मान्यता से संबंधित कागज खंड शिक्षा अधिकारी दिखा सकते हैं। बिना मान्यता के स्कूलों को संचालन नहीं करने दिया जाएगा - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें