फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गर्म राख डालने में बिजनौर चीनी मिल को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। झालू मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग व्यास आश्रम के सामने सड़क किनारे पड़ी फैक्टरी की गर्म राख में चार बच्चे झुलस गए थे। शनिवार को तहसील प्रशासन और अन्य विभाग की टीम टीम स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशासन ने किसान और बिजनौर चीनी मिल को गर्म राख डालने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव फतेहपुर नौआबाद झालू रोड पर सड़क किनारे पड़ी हुई गर्म राख से चार बच्चे झुलस गए थे। निरीक्षण में टीम ने पाया कि मौके पर गाटा संख्या 334 राजस्व अभिलेखों में मोहम्मद आरिफ खान निवासी मोहल्ला चाहशीरी बिजनौर के नाम अंकित है। यहां गर्म राख पड़ी पाई गई। टीम ने मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के बयान लिए। इसके बाद फैक्टरी की गर्म राख डालने के मामले में किसान और बेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बिजनौर के चीफ जनरल मैंनेजर को नोटिस जारी किए गए। टीम में एसडीएम सदर रितु रानी, अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, सहायक निदेशक, कारखाना सुरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी गिरीश कुमार, तहसीलदार आशीष सक्सेना, आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार आदि शामिल रहे।
फैक्टरी की गर्म राख से चार बच्चे झुलस गए थे। उस जगह का स्थलीय निरीक्षण कर किसान और बेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है। इस प्रकरण की भी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद डीएम को आख्या भेजी जाएगी। ....रितु रानी, एसडीएम सदर, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें