फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिवहन निगम का लोगो और टोलफ्री नंबर उपयोग करने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की बसों में टिकट बनाने में गड़बड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना की बसों में टिकट बनाने में गड़बड़ी सामने आई है। बस स्वामियों ने परिवहन निगम का लोगो और टोलफ्री नंबर का उपयोग किया। जिसके चलते एआरएम ने बस स्वामी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरूआत की। ताकि, गांवों तक बसों का संचालन हो सके। वर्तमान में बिजनौर डिपो से चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से बेगमपुर हर्रे, सराय, धर्मसनंगली, लालवाला, नगीना, कोतवाली, बिजनौर रूट पर संचालित बस में टिकट में हेरफेर का मामला सामने आया। बस में ईटीएम से टिकट काटे जा रहे थे। जबकि, टिकट पर परिवहन निगम का टोल फ्री नंबर और निगम का लोगो छपा है। ऐसे में बस में सफर करने वाले यात्री भ्रमित हो रहे हैं। शिकायत के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। अब बस स्वामी पुष्पेंद्र को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन : योजना की संचालित बस में ईटीएम का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन परिवहन निगम का लोगो और टोल फ्री नंबर उपयोग करना गलत है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, बस का रूट पर संचालन शुरू करा दिया गया है। -अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें