फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बादलों और हवाओं से मिली राहत, जिले का तापमान दो डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
बिजनौर में गर्मी में दुपट्टा ओढ़कर जाती युवती संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिन के समय तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, लेकिन बीच-बीच में आसमान में बादल छाने और हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली, हालांकि बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं होने दीं।
नगीना वेधशाला के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस प्रकार अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही और हवा चलने के कारण तापमान में कमी आई है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप के चलते उमस और गर्मी का असर बना रहा। दूसरी ओर, तापमान में गिरावट के बावजूद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती तथा बिजली आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर बिजनौर डिविजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें