फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप नहीं, फिर भी विद्युत विभाग ने लिखाई बिजली चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी योगेश कुमार ने डीएम रमाकांत पांडेय को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि विद्युत निगम ने उस पर बिजली चोरी का झूठा आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी में उसके ऊपर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया गया है। उसे इसकी जानकारी तब हुई जब पुलिस उसके घर पर उसे गिरफ्तार करने आई।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बताया उसके खिलाफ विद्युत निगम की ओर से बिजली चोरी कर नलकूप चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने जब उन्हें बताया कि वह भूमिहीन है और उसके पास नलकूप भी नहीं है तो पुलिस वालों ने इस बारे में विद्युत निगम के अधिकारियों से बात करने को कही। जब उसने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये देकर ही आपका पीछा छूट जाएगा। पीड़ित ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में विद्युत निगम के जेई रामावतार सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें