गुलदार को देखकर युवक ने भागकर जान बचाई
नहटौर। खेत में काम कर रहे एक युवक के सामने गुलदार का जोड़ा आ गया, जिसको देखकर युवक भाग खड़ा हुआ। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गुलदार का जोड़ा खेत में घुस गया। गांव नन्नू शेरपुर निवासी संजुल कुमार अपने खेत पर बरसीम काटने गया था, इसी दौरान बरसीम काटते समय गुलदार व एक उसका बच्चा उसके सामने आ गए, जिन्हें देखकर युवक ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को बताया। जिस पर दर्जनों ग्रामीण जंगलों की ओर गए । जिन्हें देखकर गुलदार का जोड़ा ईख के खेत में घुस गया। जंगल में गुलदार दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।