फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान

Fri, 31 Mar 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
केहरीपुर रोड पर शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेहड़ में गांव जयसिंह जोत के लोगों ने गांव में शराब दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए डीएम से दुकान कहीं और खुलवाने की मांग की।  ग्रामीणों ने चेताया गांव में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गांव में विरोध प्रदर्शन कर एसओ को डीएम से संबोधित प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब कारोबारी जबरन गांव में देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान खोल रहे हैं। शराब की दुकान खुलने से गांव की आबोहवा खराब हो जाएगी। ग्रामीण पहले से ही गांव के आसपास बिक रही कच्ची शराब से परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब से सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे से दुकान हटाने का आदेश दिया है, तब से शराब कारोबारी गांव में शराब की दुकान खोलने की फिराक में लगे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर  गांव से शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


उधर, गांव हर्रायवाला के लोगों ने गांव के आसपास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया है।  प्रदर्शनकारियों में वेद प्रकाश, डालचंद, शिशुपाल, हरपाल, बेगराज, डा. रंजीता, ब्रह्मपाल, कुसुम देवी, जयवती, ओमवती,  मीना देवी, कमला देवी, वीरो देवी, विनोद कुमार। उधर एसओ बिजेंद्रपाल राणा का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई होगी। उधर, आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी कोई जगह निश्चित नहीं की गई है। जहां जन विरोध होगा वहां पर दुकान नहीं खोली जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें