फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्र के नहीं मिलने पर टूटा धैर्य, पुलिस को चूड़ियां दिखाईं

Wed, 20 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
वासु की बरामदगी न होने पर पुलिस को चूड़ियां दिखातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस छठे दिन भी अगवा छात्र वासु को नहीं ढूंढ पाई है। वासु पुलिस के लिए एक पहेली बन गया है। वासु की बरामदगी को लेकर मंगलवार को परिजनों ने टाउन हाल के गेट पर जमकर हंगामा किया तथा धरना देकर बैठ गए। सीओ सिटी के दो दिन के भीतर वासु को बरामद करने के आश्वासन पर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार का कक्षा छह का पुत्र वासु छठे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। वासु को अगवा करने वाला कौन है इसे लेकर पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। मंगलवार को टाउन हाल में चल रहे तहसील दिवस कार्यक्रम में वासु के परिजनों के साथ बड़ी तादाद में लोग डीएम बी चंद्रकला से मिलने पहुंचे।
डीएम ने कहा कि वह यहां जनसमस्याएं सुनने आई हैं कोई विशेष समस्या सुनने नहीं। इससे नाराज होकर टाउन हाल के गेट पर आकर धरना देकर बैठ गए। सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा हंगामा करने वालों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाया कि दो दिन के भीतर वासु को ढूंढ लिया जाएगा। दो दिन का समय पुलिस को दे दीजिए। इस बात पर हंगामा करने वाले शांत हो गए। हंगामा कर रही महिलाओं ने पुलिस को चूड़ियां दिखा कर कहा कि अगर पुलिस के बस में वासु बरामद करना नहीं रहा तो वह चूड़ियां पहन ले। वासु के पिता सुनील कुमार, मां पुष्पा, विजय मोहन गुप्ता, ब्रजेश,  बबली भुइयार, गुड्डी, डोली, प्रभा देवी, राजवीर, सत्येंद्र, भूपेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें