फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति की शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति की शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उठाई मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय सम्मेलन में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शिक्षक पद पर पदोन्नति सहित लंबित मांगों पर आवाज बुलंद करने पर मंथन किया।
एमडीएस इंटर कॉलेज में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्रदेश संयोजक मुकेश सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री अजय पुंडीर ने केंद्र और प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करने, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति की लंबे अर्से से चली आ रही मांग पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग पर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षणेत्तर कर्मचारी भर्ती पर तत्काल रोक हटाने, चिकित्सा सुविधा, अवकाश नकदीकरण देने सहित कई मांगों का हवाला देते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित मांगे तत्काल पूरी करने की मांग की। मुकेश सिन्हा के संचालन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में शिक्षणेत्तर कर्मचारी नेता अनूप द्विवेदी, रामकुमार, वीरेंद्र यादव, सुशील शर्मा, अखिलेश दीक्षित, नीरज पांडेय, प्रदीप सिसौदिया, राकेश पांडेय, अनुज चतुर्वेदी, लक्ष्मी विलास उनियाल, कांता प्रसाद, देव कुमार गर्ग सहित अनेक वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें