पंचायतों के खाली 6612 पद के लिए आज नामांकन
बिजनौर। जिले में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के खाली 6612 पद के लिए छह जून से संबंधित ब्लाक में नामांकन पत्र जमा होंगे। निर्वाचन आयोग से नामांकन के लिए मात्र एक दिन का समय निर्धारित है।
नजीबाबाद ब्लाक में प्रधान का एक, कोतवाली ब्लाक व अफजलगढ़ ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक एक पद तथा 1004 पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के 6609 पद खाली हैं। सभी पदों के लिए छह जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र सुबह आठ बजे से तीन बजे दाखिल होंगे। उसके बाद नामांकन पत्र की जांच होगी। दावेदार सात जून को नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन चुनावचिह्न का आवंटन है। 12 जून को वोट पड़ेंगे। 14 जून को वोटों की गिनती होगी। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी है।
- कहां कितने ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त
हल्दौर ब्लॉक में 595, कोतवाली ब्लाक में 608, अफजलगढ़ ब्लॉक में 380, स्योहारा ब्लॉक में 550, नजीबाबाद ब्लॉक में 846, किरतपुर ब्लॉक में 513, जलीलपुर ब्लॉक में 587, नूरपुर ब्लाक में 640, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 671, नहटौर ब्लॉक में 705 तथा धामपुर ब्लॉक में 514 पद रिक्त हैं।