फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए आज बुक होगा स्लॉट
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 18 प्लस के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है, लेकिन चार दिन पहले ही सभी स्लॉट बुक हो जाने से लोग परेशान थे। ऐसे में रविवार को उनके लिए नए स्लॉट की बुकिंग होगी। यह बुकिंग सुबह दस बजे से शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत सोमवार से शनिवार तक के लिए ही स्लॉट बुक होंगे। हालांकि इसमें यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्लॉट बुक हो जाएंगे।
विज्ञापन

एक जून से जिले में 18 प्लस उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू कर दी गई थी। इस उम्र के लोगों के लिए कोविन एप से स्लॉट बुक करने का नियम बनाया गया। वहीं अभिभावक स्पेशल स्लॉट भी रखा गया। पहले ही दिन पांच जून तक के सभी स्लॉट बुक हो गए थे, वहीं इससे आगे के स्लॉट नहीं बुक हो रहे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे से 18 प्लस वाले लोग अपने स्लॉट बुक कर पाएंगे। टीकाकरण सोमवार से शुरू होगा। दो अभिभावक स्पेशल केंद्र भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें