फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सही मिले अध्यक्ष पद के नामांकन

Tue, 07 Nov 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में आरजेपी इंटर कॉलेज में नामांकन पत्र चेक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों के नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। हल्दौर के एक वार्ड सदस्य पद का नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। अब नौ नवंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले दावेदारों की सूची फाइनल होगी।
विज्ञापन
आरजेपी इंटर कॉलेज नामांकन केंद्र पर नगरपालिका बिजनौर, हल्दौर और नगरपंचायत मंडावर, झालू के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य पद के लिए नामजदगी हुई। आठ नवंबर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। अध्यक्ष पद के दावेदार अपने समर्थकों के साथ आए थे। कुछ दावेदार अपने साथ कानूनी सलाहकार भी लेकर पहुंचे। तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच का काम चला। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार दोनों नगरपालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 53 दावेदारों ने नामजदगी कराई थी। वार्ड सदस्य के लिए 466 नामांकन पत्र भरे गए। चुनाव आयोग के आदेश और निर्देशों के अनुपालन में नामांकन पत्रों की जांच बिंदुवार हुई। जांच में दोनों नगरपालिका, दोनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के सभी 53 दावेदारों के नामांकन पत्र सही मिले हैं। हल्दौर में एक वार्ड सदस्य का नामांकन पत्र तकनीकी आधार पर निरस्त हुआ है। इसके बाद 465 वार्ड सदस्य के दावेदारों के नामांकन पत्र रह गए हैं। आठ नवंबर को निर्वाचन संबंधी कोई कार्य नहीं होगा। नौ नवंबर बृहस्पतिवार को दावेदार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद ही चुनाव मैदान में रहने वाले दावेदारों की सूची अंतिम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें