फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला समेत दो की मौत

Tue, 07 Nov 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम शादीपुर निवासी एक व्यक्ति की बुखार से चंडीगढ़ में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, नगीना में भी ट्रांसपोर्टर की 40 वर्षीय पत्नी की भी बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव ग्राम शादीपुर निवासी हाशम अहमद (48) कई सालों से अपने पुत्र सलमान के साथ चंडीगढ़ में रहकर पेंटर का काम करता था। सलमान के मुताबिक उसके पिता को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। तभी से वह उनका इलाज चंडीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में करा रहे थे। इसी दौरान उनकी प्लेटलेट्स कम होने लगी थी। सोमवार की रात हाशम की हालत और बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हाशम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मंगलवार की सुबह शव गांव लाया गया। वहीं, नगीना के मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील विश्नोई की पत्नी सुरेखा (40) को करीब तीन दिन पूर्व से बुखार आ रहा था। उसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। रविवार की शाम अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया था। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह शव नगीना पहुंचने परिवार में शोक की लहर छा गई। निवर्तमान चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, केशव दीक्षित, खालित निसार, खुर्शीद कुरैशी, अभिषेक मिश्रा, चौधरी दिग्विजय सिंह आदि ने परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें