फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर बाजार में नहीं सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर बाजार में नहीं सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन

चांदपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका के दावे खोखले साबित दिखाई दे रहे हैं। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत, शौचालय बनवाने पर विशेष जोर दे रही है। वहीं नगर के मुख्य बाजार में एक भी शौचालय नहीं है। इससे दुकानदारों और बाजार में आने वाले ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
नगर क्षेत्र में सरगम बाजार से लेकर फव्वारा चौक तक पुराना और मेन बाजार माना जाता है। इसके बीच बाजार बजरिया, शंकर मूर्ति, ढाली बाजार, मंडी कोटला आदि मुख्य बाजार आते हैं। आंबेडकर चौक स्थित बाजार से फव्वारा चौक और सिलारा रोड स्थित बाजार से मंडी कोटला आदि बाजार के लिए रास्ता जाता है। नगर के मंडी कोटला में सप्ताह में दो दिन मंगलवार, शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। ढाली बाजार में सराफे का बहुत बड़ा कारोबार है। बाजार में जलीलपुर रोड, बिजनौर रोड, हल्दौर रोड, पैजनिया रोड, धनौरा रोड, नूरपुर रोड आदि से जुड़े अनेक गांव के लोग आते हैं। ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार में काफी समय बिताते हैं। लेकिन सरगम बाजार से लेकर मंडी कोटला तक कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। सरगम बाजार से फव्वारा चौक तक मात्र एक सार्वजनिक शौचालय फव्वारा चौक के पास बना हुआ है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण अग्रवाल, बाजार बजरिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडी कोटला निवासी भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री मनोज शर्मा का कहना है कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नगरपालिका को इस समस्या का समाधान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान की हो रही है तलाश
नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक का कहना है कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिए जगह तलाश की जा रही है। जेई व इंस्पेक्टर से जगह चिह्नित करने के लिए कहा गया है। जगह की व्यवस्था होने पर सार्वजनिक शौचालय बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें