फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की रक्षा का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश की रक्षा का संकल्प दिलाया
विज्ञापन

बरूकी। भारतीय गो रक्षा वाहिनी की बैठक में गोवंश की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर गो पालकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। गांव नंदपुर में दयाराम सैनी के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष विकुल मलिक ने कहा कि समस्त भारतीयों को गो रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने गोवंश का संरक्षण, पोषण एवं गोवंश से होने वाले लाभ गिनाए। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा गो सेवा करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव बबलू सैनी, रामनाथ सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, कल्याण सिंह, चंद्रपाल सिंह, शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें