बिजनौर। बिजनौर से दारानगरगंज तक सड़क के चौड़ीकरण का काम पिछले पांच महीने से बंद है। मगर अब वन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। इसके साथ ही सड़क के चौड़ीकरण की अनुमति भी मिली है।
बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे फिलहाल सात मीटर चौड़ा है। इस हाईवे में बिजनौर से दारानगरगंज तक यातायात ज्यादा होने की वजह से सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़कर 10 मीटर की जानी थी। लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल प्रस्ताव भेजा तो शासन से चौड़ीकरण की अनुमति मिल गई। 18 करोड़ रुपये की लागत से दस किमी तक सड़क का चौड़ीकरण होना था।
सड़क का चौड़ीकरण शुरू कर दिया था लेकिन वन विभाग ने हस्तिनापुर वन्य जीव अभयारण्य का हवाला देते हुए कम पर रोक लगा दी। इसके बाद सड़क के चौड़ीकरण का काम ठप हो गया था।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईन हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि अब वन मंत्रालय से सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रथम फेज की एनओसी मिल चुकी है। प्रथम फेज की एनओसी मिल चुकी है। जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।ग