फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहारनपुर-लखनऊ ट्रेन के संचालन की फिर उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन करीब छह वर्षों से बंद है। बिजनौर, बरेली के जन प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय यात्रियों ने ट्रेन को जनहित में फिर से संचालित करने की मांग रेल मंत्रालय से की है।
विज्ञापन

लखनऊ से सहारनपुर के बीच संचालित छोटे स्टेशनों के ठहराव से जुड़ी पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल से बंद है। ट्रेन संख्या 54251 अप और 54252 डाउन का लखनऊ से सहारनपुर के बीच छोटे-बड़े करीब 74 स्टेशनों पर ठहराव था। यह ट्रेन छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए वरदान थी।
नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन का जनहित में फिर से संचालन करने के लिए हाल ही में बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। इससे पूर्व नगीना के सांसद चंद्रशेखर, नजीबाबाद के विधायक हाजी तसलीम अहमद रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर जनहित में ट्रेन संचालित करने की मांग उठा चुके हैं। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा, व्यापारी नेता शिवकुमार माहेश्वरी, मोनू टाटा, शाहिद सिद्दीकी, पंकज वर्मा ने भी रेल मंत्रालय से को पत्र लिखकर जनहित में पैसेंजर ट्रेन का संचालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें