फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हेलमेट नहीं तो बाइक नहीं, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व आघात दिवस पर हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एमबीबीएस बैच 2025 के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होंने हेलमेट पहनने के साथ उसकी स्ट्रैप लॉक करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। यह सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने हेलमेट नहीं तो बाइक नहीं का संदेश देते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। अनन्य सिंह, सैजाशी मिश्रा, रितु सुराना और आयुषी शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर साक्षी और डॉक्टर संगीता यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजीव शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक सुनील मलिक और उप चिकित्सा अधीक्षक दिनेश गोस्वामी को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एनेस्थीसिया, त्वचा रोग, ईएनटी और माइक्रोबायोलॉजी विभागों के चिकित्सक मौजूद रहे। इनमें डॉ. विजयंत, डॉ. राजीव रस्तोगी, डॉ. रतन सिंह, डॉ. अंशु सिंह और डॉ. पूजा शामिल थे। सीनियर व जूनियर रेजिडेंट, अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और हेलमेट के नियमित उपयोग को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें