फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न चिकित्सक, न जांच... 80 किलोमीटर दूर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
न चिकित्सक, न जांच... 80 किलोमीटर दूर इलाज
विज्ञापन

बिजनौर। आज हम विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मना रहे हैं। ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर नजर डालें तो सब खोखला है। जिला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए न चिकित्सक, न जांच और न ही इलाज है, जिसके चलते मरीजों को बाहर जाना पड़ता है।
ब्रेन ट्यूमर रेडिएशन के संपर्क और धूम्रपान के अधिक सेवन से हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार हमारे मस्तिष्क में अचानक ही असामान्य कोशिकाओं का बढ़ना ही ब्रेन ट्यूमर का रूप लेता है। इतनी खतरनाक के होने के बावजूद भी जिला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर की जांच और इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। ब्रेन ट्यूमर का इलाज अपने आसपास मेरठ मेडिकल कॉलेज में हैं। जो बिजनौर से करीब 80 किलोमीटर दूर है। गंभीर स्थिति में ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित मरीज की जान हलक में अटकी रहती है। ब्रेन ट्यूमर में मस्तिष्क की कोशिकाओं का नियंत्रण बिगड़ने लगता है। जिसकी वजह से मस्तिष्क की कोशिकाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इसके बाद मस्तिष्क के काम में रुकावट पैदा होती है। इसके साथ ही चिकित्सकों का कहना है कि नशीली दवाइयों और शराब के ज्यादा सेवन भी ब्रेन ट्यूमर का कारण बन रहा है। ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में है ब्रेन ट्यूमर का इलाज : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर की जिला अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। इसका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही किया जाता है। वहां ब्रेन ट्यूमर से संबंधित चिकित्सक, जांच और इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
धीरे-धीरे सिर दर्द का बढ़ना
घबराहट या उल्टी आना
आंखों से धुंधला चमकना
रोजमर्रा के कार्यों में उलझन
बोलने और सुनने में परेशानी होना
ब्रेन ट्यूमर का इलाज
शल्य चिकित्सा
रेडियोथेरेपी
कीमोथेरेपी
स्टेरॉयड के द्वारा किया जा सकता है
ट्यूमर की स्थिति पर होता है इलाज : डॉ. आरएस वर्मा
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर का कोई सही कारण नहीं पता चल पाया है। ट्यूमर की स्थिति के आधार पर इसका इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें