फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो कैश का बोर्ड देख मायूस हुए ग्राहक

Tue, 03 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर के एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। नए साल में भी कैश के लिए ग्राहकों की टेंशन जारी है। मंगलवार को कई बैंकों के बाहर नो कैश का बोर्ड खुलते ही टंग गए। लोगों का कहना है कि अब तक तो उन्हें राहत मिल जानी चाहिए थी क्योंकि सरकार की ओर से मांगा गया वक्त भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, एसबीआई और जिला सहकारी बैंक में सुबह से ही नो कैश की स्थिति बन गई। ग्राहक रविंद्र सिंह, मांगेराम, सरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मोहम्मद तासीन, रईस अहमद आदि का कहना है कि पीएम मोदी न े50 दिन के बाद हालत सुधरने की बात कही थी। लेकिन अभी तक ये दावे हवाई साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छह एटीएम शोपीस बन गए हैं।  

उधर, जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पूरा प्रयास है कि अधिक से अधिक ग्राहकों तक लाभ पहुंचाया जाए। लेकिन ऊपर से ही कैश की किल्लत है। एसबीआई प्रबंधक हरीश कुमार शर्मा का कहना है कि उपलब्धता के हिसाब से ही कैश का वितरण किया जा रहा है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक प्रबंधक धर्मपाल सिंह का कहना है कैश के लिए जिला मुख्यालय को कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन आवश्यकता के अनुरूप कैश नहीं मिल रहा है। इसलिए कुछ दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें