फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लेखपाल, कानूनगो बनकर वसूली करने की आरोपी को जमानत नहीं

Fri, 01 Aug 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में उप जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में नाजरीन को पेश करने के लिए ले जाती बिजनौर पुलिस संवाद
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम रीतू रानी ने 19 जुलाई 2025 को नहटौर की एक युवती नाजरीन को फर्जी तरीके से लेखपाल, कानूनगो बनकर लोगों से अवैध वसूली करने के मामले में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाजरीन को जमानत के लिए धामपुर में उप जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। उसकी जमानत के लिए किसी भी अधिवक्ता ने फाइल पेश नहीं की। उसने अपनी जमानत के लिए खुद प्रार्थना पत्र पेश किया, जिसे नामंजूर कर दिया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट ने उसे एक बार फिर से चार अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया। बता दें कि नहटौर के मोहल्ला मीर सराय निवासी नाजरीन धामपुर तहसील में पिछले कई सालों से प्राइवेट तौर पर कुछ लेखपालों और कानूनगो के पास सरकारी कामकाज करते हुए लोगों के प्रमाणपत्रों पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर अवैध करने लगी थी। इस मामले में लेखपाल संघ के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नाजरीन को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें