झालू। नगर में झालू–बिजनौर मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर एक युवती के का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से नौ हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट न होने के कारण आरोपी की शिनाख्त नहीं हो सकी।
नगर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी बुशरा पुत्री शकील अहमद सोमवार को एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने गई थी। तभी पीछे खड़ा युवक जल्दी का हवाला देते हुए उन्हें हटने को कहने लगा। इस दौरान युवक ने मौका पाकर बुशरा का एटीएम कार्ड बदल दिया और पीछे खड़ा रहा। युवती के एटीएम कार्ड से रुपये न निकलने पर मशीन खराब होना समझकर वह वापस अपने घर चली गई। बैंक में जाकर रुपये निकालने पर पता चला कि उसके खाते से एटीएम से नौ हजार रुपये निकल गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हल्दौर थाना पुलिस कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।