फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एसआईआर में सहयोग नहीं करने वालों का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी बीएलओ को कड़े निर्देश दिए कि चार दिसंबर तक कार्य पूरा करें। इसके लिए प्रतिदिन डिजिटाइजेशन के कार्य में कम से कम 10 प्रतिशत की प्रगति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। वहीं जो रोजगार सेवक, पंचायत सहायक गणना प्रपत्रों को जमा करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनका वेतन रोक दिया जाए।
सोमवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सभी बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सबसे तेज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत, सम्मानित किया जाएगा। सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि एसआईआर के कार्य में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों की भागीदारी सुनिश्चित कराए। अधिशासी अधिकारी नगर निकाय क्षेत्रों में सभासदों, शिक्षित युवाओं, आमजनों को मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाने और जमा करने में सहयोग के लिए प्रेरित करें। मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ, सुपरवाइजर का सहयोग करें। गणना फॉर्म की प्रविष्टियों को ध्यानपूर्वक भरें और उस पर हस्ताक्षर कर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। इसका प्रकाशन नौ दिसंबर 2025 को होगा। गणना प्रपत्र का वितरण, संकलन चार दिसंबर तक होगा। ड्राफ्ट सूची पर आपत्तियां आठ जनवरी 2026 तक ली जाएंगी। बैठक में सीडीओ रणविजय सिंह, एडीएम वान्या सिंह, अंशिका दीक्षित, कुणाल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें