जिले में नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। अफजलगढ़ चीनी मिल के एक कर्मचारी सहित जनपद में कुल नौ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 1990 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3482 हो गई, जबकि 3289 लोगों ने कोरोना पर विजयी पाया है। अब तक 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 142 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 74 हजार 829 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3482 लोग कोरोना पॉजिटिव और लगभग एक लाख 69 हजार 984 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 1363 की जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में अफजलगढ़ चीनी मिल का एक कर्मचारी, बिजनौर नगर, मोहल्ला आदर्श नगर, गांव महमूदपुर भावता, स्योहारा, सैंद्वार, मंडावर के मोहल्ला ब्रह्मानान, नजीबाबाद के मोहल्ला बालकराम, हल्दौर ब्लॉक के गांव शेखुपुरा धौकलपुर से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।