फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ और नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौ और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में नौ और कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। इनमें बिजनौर शहर के ही छह मरीज शामिल हैं। जबकि 2335 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार को बिजनौर शहर के छह लोगों सहित जिले के कुल नौ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें बिजनौर के मोहल्ला गीता नगरी, जिला अस्पताल के नजदीक से एक, गुप्ता की चक्की के नजदीक मोहल्ला नई बस्ती, वैष्णो विहार के हाउस नंबर एक, नई बस्ती बी-14 से दो और चांदपुर नगर, मंडावर कस्बा, गांव हीमपुर दीपा से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 17 हजार 675 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 15 हजार 837 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 3908 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 11 हजार 929 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1838 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। 3660 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक करीब 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 194 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें