फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौ तपा खत्म, गर्मी का सितम रहा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस रहा बिजनौर का पारा
विज्ञापन

-जिलेभर में नगीना तहसील सोमवार को सबसे ठंडी रही

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही नौतपा खत्म हो गया है। मगर सोमवार को भी गर्मी का सितम बरकरार रहा। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। जिले में नौतपा खत्म होने का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

सोमवार को बिजनौर और चांदपुर तहसील का तापमान सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जबकि नगीना तहसील का तापमान सबसे कम 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिलेभर में नगीना तहसील सबसे ठंडी रही। बिजनौर में लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हुआ। पूरे दिन लोगों के पसीने छूटते रहे। दोपहर में लोग चेहरे और सिर पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकले। दोपहर में 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी गर्मी खूब सताएगा। तापमान में भी गिरावट की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। फिलहाल अभी बारिश के भी कोई आसार नहीं है।

जिले की तहसीलों का तापमान



तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

बिजनौर- 41- 28

नजीबाबाद- 40.2- 25
नगीना- 37.8- 25.4
धामपुर- 39- 28

चांदपुर- 41- 28

नोट: नगीना का तापमान कृषि वेधशाला, नजीबाबाद का कॉलेज वेधशाला और अन्य तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें