फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम घोटाला::आर्थिक अपराध अनुसंधान ने अदालत में दाखिल किया आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-फर्म स्वामी मां-बेटा को बनाया गया है आरोपी
विज्ञापन

-आर्थिक अपराध अनुसंधान में चल रही जांच, विवेचक ने तय किए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग में हुए करीब तीन करोड़ दस लाख रुपये के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) घोटाले का आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया गया है। हालांकि अभी इस पर अदालत में संज्ञान लिया जाना बाकी है।
बिजनौर के स्वास्थ्य विभाग में साल 2016 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजट में करीब तीन करोड़ दस लाख 95 हजार 769 रुपये के गबन का मामला सामने आया था। उस समय जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला डाटा प्रबंधक, वरिष्ठ लिपिक, डाटा ऑपरेटर और एनएचएम कार्यालय के जिला लेखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उस वक्त पुलिस की विवेचना के दौरान चार आरोपियों को क्लीनचिट दे दी गई थी, जबकि लेखा प्रबंधक और लिपिक को आरोपी बनाते हुए जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सालों तक अलग-अलग जांच एजेंसी की फाइलों में अटका रहा। बाद में साल 2025 में शासन ने इस घोटाले की जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध अनुसंधान की शाखा मेरठ के हवाले कर दिया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि पुलिस की विवेचना में फर्म स्वामी के नाम को शामिल किया गया, बाद में दूसरे विवेचक ने क्लीनचिट दे दी थी।
अब आर्थिक अपराध अनुसंधान के विवेचक ने उन्नाव की फर्म के स्वामी आदेश त्रिवेदी और शिशुलेश त्रिवेदी के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर आरोपी बनाया है।

वर्जन:::
एनएचएम में घोटाले में फर्म स्वामी मां-बेटे को आरोपी बनाते हुए अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिया गया है। जिस पर जल्द ही अदालत संज्ञान ले सकती है।
....राजीव चौधरी, विवेचक आर्थिक अपराध अनुसंधान, शाखा मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें