फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर पर एनएचएआई ने रखे गर्डर

Tue, 09 Dec 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलालाबाद में रेलवे क्रॉसिंग के फोरलेन फ्लाईओवर पर रखे गए गार्डर।संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद क्षेत्र से निकल रहे काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन की रेलवे क्रॉसिंग पर तीन घंटे रेलवे से ब्लॉक लेकर लोहे के गर्डर रखे गए। फ्लाईओवर पर तीन दिन और गर्डर रखने का काम चलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को जलालाबाद के निकट रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर पर तीन गर्डर रखे गए। गर्डर रखने के दौरान 12:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक ट्रेनों का आवागमन रोका गया। एनएचएआई के पीडी शंकेश शर्मा और रेलवे के एडीईएन रूड़की अमित कुमार की देखरेख में फ्लाईओवर पर गर्डर रखने का कार्य किया गया।
रेलवे के एडीईएन अमित कुमार ने बताया कि क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर पर गर्डर रखने के कार्य के चलते बृहस्पतिवार तक लगातार तीन दिन 12:30 बजे से तीन घंटे तक क्षेत्र से ट्रेनों का आवागमन रोकने के लिए ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन

उधर, फोरलेन के परियोजना निदेशक शंकेश शर्मा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर पर 10 गार्डर रखे जाएंगे। रेलवे ने हाईवे अथॉरिटी को ऐसे समय के लिए ब्लॉक दिया है, जिस समय क्षेत्र से ट्रेनों का आवागमन नहीं होता है।
विज्ञापन

गर्डर रखने के दौरान फोरलेन के मैनेजर अमित शर्मा, इंजीनियर भानू त्यागी, अभिषेक और रेलवे से एसएससी बृजमोहन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें