मंडावली में फोरलेन पर बिना संकेतक के चल रहा पुलिया का निर्माण। संवाद
- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ
मंडावली/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे है। कई जगहों पर न तो संकेतक है और न ही बैरिकेडिंग लगाए गए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी है।
मंडावली क्षेत्र में ओम नर्सिंग होम के निकट फोरलेन की पुलिया का निर्माण चल रहा है। हाल ही में पुलिया का लिंटर डाला गया था। पुलिया को अभी सड़क से नहीं जोड़ा गया। सड़क और पुलिया के बीच दोनों ओर गहरी खाई है। 23 नवंबर की रात इसी मार्ग पर बैंक्वेंट हॉल में एक शादी समारोह से लौट रहे व्यक्तियों की बाइक पुलिया और सड़क के बीच बनी खाई में गिर गई। हादसे में मंडावली निवासी गुलशन (30 वर्ष) की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथी मनदीप व नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिया के दोनों ओर न कोई संकेतक था और न ही बैरिकेडिंग।