फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नर्सिंग होम में नवजात की मौत, डॉक्टर को पीटा

विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र के जिया नर्सिंग होम सहसपुर में नवजात शिशु की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। बिना पंजीकरण के चल रहे जिया नर्सिंग होम में नवजात की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और चिकित्सक के साथ मारपीट करने के साथ ही नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर मिलीभगत से अवैध तरीके से नर्सिंग होम संचालन का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे एसीएमओ ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सहसपुर देहात निवासी मो. आसिफ ने अपनी पत्नी तरन्नुम को रविवार रात सहसपुर में धामपुर-मुरादाबाद रोड स्थित जिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। चिकित्सक डॉ. नवाब ने नार्मल डिलीवरी की बात कही। आरोप है कि पूरी रात उसकी पत्नी का गलत तरीके से इलाज करते रहे। आसिफ ने पत्नी को हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा, लेकिन चिकित्सक आश्वासन देता रहा। काफी समय बाद चिकित्सक ने स्थिति बिगड़ते देख तरन्नुम का ऑपरेशन कर दिया, जिसमें नवजात की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करते हुए चिकित्सक के साथ मारपीट की। एसीएमओ डाॅ. कृष्ण कांत राहुल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। चिकित्सक को चार दिन का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उसके बाद न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
एक सप्ताह पहले भी नर्सिंग होम में हुई थी बच्चे की मौत
ग्राम प्रधान आदिल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से गलत तरीके से नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी इसी नर्सिंग होम में एक बच्चे की मौत हुई थी। इसके बावजूद अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, न ही कोई कार्रवाई की गई। बताया गया कि नर्सिंग होम का चिकित्सक बीयूएमएस है। इसके बावजूद वह सर्जरी करता है।
विज्ञापन

शादी के चार साल बाद हुई थी संतान
आसिफ की शादी को करीब चार साल हो गए हैं। अब उसकी पत्नी को पहली संतान के रूप में बेटा हुआ था। उसकी मौत से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

जिया नर्सिंग होम बिना पंजीकरण के चल रहा था। उसे सील कर दिया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ।

स्योहारा क्षेत्र के जिया नर्सिंग होम सहसपुर में नवजात शिशु की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें