फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद में जल्द ठहराव लेगी नई वंदे भारत ट्रेन

Sun, 02 Nov 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लखनऊ से सहारनपुर के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन जल्द संचालित होगी। वंदे भारत के रूप में नजीबाबाद स्टेशन को दूसरी ट्रेन मिली है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के नंबर जारी कर दिए। संचालन की तिथि जल्द घोषित होगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर नीलम ने सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालित नई वंदे भारत ट्रेन को सहारनपुर से 26503 और लखनऊ जंक्शन से 26504 नंबर दिया है। जल्द ही ट्रेन संचालन की तिथि घोषित होगी। नजीबाबाद स्टेशन से देहरादून से लखनऊ के बीच एक मात्र वंदे भारत ट्रेन फिलहाल संचालित हो रही है। सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन को शाहजहांपुर भी स्टॉपेज दिया गया है। सहारनपुर और लखनऊ के बीच रूड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, सीतापुर पर ट्रेन का ठहराव रहेगा।
लखनऊ से सवेरे पांच बजे रवाना होकर वंदे भारत ट्रेन मुरादाबाद 9:27 बजे, नजीबाबाद 10:45 बजे पहुंचकर सहारनपुर दिन में 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन शाम तीन बजे सहारनपुर से रवाना होकर शाम 4:40 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। मुरादाबाद शाम 6:10 बजे पहुंचकर रात्रि 11 बजे लखनऊ पहुंचगी। दोनों दिशा से वंदे भारत ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। ट्रेन का सोमवार को छोड़कर छह दिन संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें