फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदुरकुटी में गुलजार होने लगा मेला, आने लगे श्रद्धालु

Sun, 02 Nov 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा स्नान मेले में लगा झूला। संवाद - फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
विज्ञापन
नांगलसोती/गंज दारानगर। विदुर कुटी के पास गंगा तीरे आस्था का शहर बस चुका है। शुक्रवार की शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर अपने डेरे लगा दिए। जबकि नांगल सोती के पास गंगा घाट पर मेले की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यहां पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में सुबह से एक-एक कर भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली में लोग पहुंचने लगे। जिन्होंने गंगा के मैदान में अपने लिए अच्छी जगह का चुनाव कर डेरा लगा लिया। स्नान करने के बाद महिलाओं ने चूल्हा जलाया और खाना बनाने लगीं। उधर नांगल सोती के पास गंगाघाट पर तीन नवंबर को स्नान मेले का शुभारंभ होगा।
शनिवार को मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधा देने, महिला स्नान घाट पर चेजिंग रूम और शौचालय की उचित व्यवस्था रखने, पेयजल व बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने कहा कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र होने के कारण श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी और वनकर्मी तैनात किए जाएंगे। क्षेत्र में पटाखे छोड़ने के साथ समय-समय अनाउंसमेंट कराकर श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष नांगल सत्येंद्र मलिक, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, वीरेंद्र शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, नीतू चौधरी, सुधीर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग : कालागढ़। 1960 के दशक से कालागढ़ से बहने वाली रामगंगा नदी के तटों पर अफजलगढ़ बैराज के नीचे स्नान किया जाने की परंपरा है। यह क्षेत्र कार्बेट टाइगर रिजर्व व कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों से लगा हुआ है। सैडिल बांध तिराहे से अफजलगढ़ बैराज के नीचे तक बाघ और गुलदार को आए दिन लोग देखते रहते हैं। शिवसेना जेबीटी के जिला अध्यक्ष चौधरी संजय राणा, सीपी सिंह, मनवीर सिंह यादव, सरदार कुलविंदर सिंह आदि ने वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए मेला स्थल व नदी के घाटों पर उचित प्रकाश व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।

बिजनौर में गंगा स्नान मेले में लगा झूला। संवाद- फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद

बिजनौर में गंगा स्नान मेले में लगा झूला। संवाद- फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें