फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आज नजीबाबाद पहुंचेगी नई वंदे भारत ट्रेन

Sat, 08 Nov 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लखनऊ से सहारनपुर के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन आज दोपहर नजीबाबाद पहुंचेगी। नजीबाबाद स्टेशन पर दिन में 1:30 बजे जनप्रतिनिधि और रेल अधिकारी ट्रेन का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

भारत को सहारनपुर से लखनऊ के लिए 26504 और लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के लिए 26503 नंबर दिया गया है। लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन आठ नवंबर को सवेरे आठ बजे सहारनपुर के लिए रवाना होगी। सहारनपुर रूट की पहली वंदेभारत ट्रेन दिन में करीब 1:30 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। अन्य दिनों में निर्धारित समय पर ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे के एडीईएन जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना की देखरेख में वंदे भारत ट्रेन स्वागत की तैयारी शुरू की गईं हैं।
यहां और इस समय ठहराव लेगी ट्रेन
सहारनपुर और लखनऊ के बीच रूड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, सीतापुर पर ट्रेन का ठहराव रहेगा। सोमवार को छोड़कर छह दिन संचालित वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से सवेरे पांच बजे रवाना होकर वंदे भारत मुरादाबाद 9:27 बजे, नजीबाबाद 10:45 बजे पहुंचकर सहारनपुर दिन में 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन शाम तीन बजे सहारनपुर से रवाना होकर शाम 4:40 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। मुरादाबाद शाम 6:10 बजे पहुंचकर रात्रि 11 बजे लखनऊ पहुंचगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें