फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपभोक्ताओं के बोझ से लड़खड़ाते सिस्टम को सहारा देंगे नए बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर जनपद में बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मगर, इसके सापेक्ष विद्युत सिस्टम मजबूत कम हो रहा है। मांग और खपत में अंतर से गर्मियों में व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। वर्तमान में 2,98,873 उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति के लिए करीब 47 बिजलीघर है। इसके सहारा देने को बिजनौर सर्किल में चार नए बिजलीघर बनेंगे। साथ ही पांच बिजलीघरों की 25 एमवीए की क्षमता वृद्धि होगी। विभाग के अनुसार छह बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि हो गई है। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

यहां बनेंगे चार नए बिजलीघर
ऊर्जा निगम की ओर से बिजनौर सर्किल में चार नए शहबाजपुर, त्रिपुरी, नंगला माहेश्वरी, अम्हेड़ा में बिजलीघर बनेंगे। इन बिजलीघरों की क्षमता दस - दस एमवी की होगी। बजट जारी होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इन बिजलीघरों की होगी क्षमता वृद्धि
चौकपुरी बिजलीघर, नांगल जट, फजपुर, अलाउद्दीन, लद्दूपुरा बिजलीघर की पांच पांच एमवीए की क्षमता वृद्धि होगी।

उपभोक्ता बढ़ने से ओवरलोड बिजलीघर
जिला मुख्यालय पर पालिका का विस्तार हुआ। इसमें 13 ग्राम पंचायत बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीबड़ी का क्षेत्र, रामबाग, तीमरपुर, इस्लामपुर आदि शामिल हुई। आबादी के साथ 15 हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ता बढ़े। करीब 43 हजार शहर के उपभोक्ता को बुखारा, आवास विकास 33/11 बिजलीघर ही है। शहर में आपूर्ति के लिए 15 फीडर है। कई दशक से शहर को नई बिजलीघर नहीं मिला। ओवरलोड कम करने के लिए छह हजार नई आबादी के उपभोक्ताओं बकली बिजलीघर से जोड़ा।
विज्ञापन


इनकी हो चुकी क्षमता वृद्धि

बिजनौर अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि फजलपुर में पांच एमवीए, किरतपुर पांच, कड़ापुर पांच रहटा बिल्लोच दो, मुस्ताफाबाद पांच, भगोरा पांच एमवीए की क्षमता वृद्धि हो गई है। साथ कई सौ किलोमीटर एलटी, हाईटेंशन लाइन के तार बदले गए और एबीसी केबल डाले गए। पांच बिजलीघर नए बनेंगे और पांच की क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। जिले को निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें