कालागढ़ थाना परिसर में नागरिकों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने की जानकारी देते अधिकार?
- फोटो : DHAMPUR
कोरोना को लेकर जारी किए नए दिशा-निर्देश
कालागढ़। कालागढ़ में कोविड-19 को लेकर प्रशासन ने थाना परिसर में नागरिकों को नए दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
बढ़ते संक्रमण से जनता को बचाने के लिए राज्य से मिले दिशा निर्देशों की जानकारी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने कालागढ़ थाना परिसर में स्थानीय गणमान्य नागरिकों को दी। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बुखार, नजला, खांसी आदि होने पर अस्पताल आने को कहा। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि एस ओ पी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।। बाजार शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे। लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जाएगा।
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
कालागढ़ पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि कालागढ में आवासीय क्षेत्रों, मार्केट, एसबी, डी टाईप व हाईडिल कालोनी के लिए 7599234213, ए- 52-100 व ई- टाइप के लिए 9639339771, ए 101-141 के लिए 7599344660, बी 17 से 452 तक क्षेत्र के लिए 8395897241 व केंद्रीय कालोनी, संजय नगर व लकड़घाट के लिए 83958897242 हेल्प नंबर जारी किए गए हैं। हेल्पलाईन प्रभारियों स्नेहलता, मोहित कुमार, सरिता, शाकंबरी व शकुंतला आदि को प्राथमिकता के आधार पर जनता की मदद के निर्देश दिए गए हैं।