फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू बोर्न केयर यूनिट में होगा नवजातों का उपचार

Sat, 24 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में नवजात बच्चों के उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट तैयार की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने जिला महिला अस्पताल में सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का तोहफा दिया है। 
विज्ञापन

नवजात बच्चों में जन्म के समय कई तरह की  बीमारी हो जाती हैं। बच्चों के उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल मेें एसएनसीयू लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। यूनिट में बच्चों के उपचार के लिए दस बेड, फोटो थैरेपी, बेबी वार्म मशीन, वेंटिलेटर आदि सुविधा उपलब्ध रहेगी। 
स्वास्थ्य विभाग से तीन चिकित्सक व छह नर्सें रखी जानी हैं। सीएमएस डा.आभा वर्मा ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में एसएनसीयू यूनिट की तैयारी पूरी कर ली है। चिकित्सकों की भर्ती के बाद यूनिट शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें