फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलम इन, उदयनवीरा आउट

Tue, 15 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पूर्व राज्यमंत्री व नगीना के विधायक मनोज पारस जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट हथियाने में कामयाब रहे। सपा हाईकमान ने उनकी पत्नी नीलम पारस को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया है। टिकट मिलने से सपा की सदर विधायक रुचि वीरा को करारा झटका लगा है। टिकट लेने के लिए रुचि वीरा के पति उदयनवीरा समेत कई दावेदार थे। उदयनवीरा का टिकट पक्का माना जा रहा था।
विज्ञापन



जिला पंचायत का टिकट लेने को सपाइयों में मारामारी मची थी। सदर विधायक रुचि वीरा के पति उदयनवीरा, पूर्व मंत्री व नगीना के विधायक मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस, सोकेंद्र चौधरी,  मो. ताहिर, राजा का ताजपुर निवासी लियाकत की पत्नी ताहिरा पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलवीर सिंह की पुत्र वधू मोनिका चौधरी सपा हाईकमान से जिंप अध्यक्ष का टिकट मांग रही थी। सदर विधायक रुचि वीरा मंत्री आजम खां की नजदीकी हैं।

 अब इसलिए उदयनवीरा का टिकट पक्का मान रहे थे। सूत्रों के मुताबिक सपा हाईकमान ने भी उदयनवीरा को टिकट देने की  हामी भर रखी थी। रुचि वीरा ने चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

 

उधर, पूर्व मंत्री मनोज पारस पूरी दमदारी से टिकट हथियाने में लगे थे। टिकट हासिल करने के लिए मनोज पारस ने अपने सारी ताकत लगा रखी थी। वह अंदरखाने टिकट लेने की कोशिश में लगे थे। सोमवार शाम लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव की ओर से जारी की गई जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट की सूची में नीलम पारस का नाम देख रुचि वीरा के समर्थकों के होश उड़ गए। उन्हें कतई भी उदयवीरा का टिकट कटने की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें