बिजनौर में सेंट मैरी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने सभी का मन मोह लिया।
शुभारंभ चलो चिराग जलाए घटे अंधेरा कुछ, कटे प्रकाश को किरणों से तम का अंधेरा कुछ इस संदेश के साथ हुआ। प्रभु वंदना के साथ छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। बुगी-बंगी, जेजिग भूव, ट्विंकल रोज आदि बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। हास्य नाटक कामेटी नाइट विद छुट्टन बच्चन ने सभी को खूब गुदगुदाया।
नन्हें बच्चों ने रंग बिरंगी वेश में सजधजकर पश्चिम धुन पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति में बच्चों ने भारत दर्शन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, साहित्य, इतिहास और भारतीय कलाओं की अद्भुत छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि फादन जॉन चकनट ने सराहना की। संचालन मणिका सिंह ने किया। प्रधानाचार्या सिस्टर फोंसी, कोआर्डिनेटर मुकेश पिलानिया, विज्ञान क्लब अध्यक्ष मयंक मलिक, कुलवीर तोमर, सुरती आदि का सहयोग रहा।