नीरज त्यागी बने अधिवक्ता परिषद के संरक्षक
बिजनौर। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की बिजनौर इकाई की मासिक बैठक में अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नीरज त्यागी को बिजनौर इकाई का संरक्षक नियुक्त किया गया।
शुक्रवार शाम अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष अतुल सिसौदिया की अध्यक्षता में ऑनलाइन मासिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राखी शर्मा ने परिषद के विस्तार और कोविड-19 के कारण अधिवक्ताओं के सामने पैदा हुई समस्याओं के निराकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिवक्ता परिषद से इसी प्रकार अधिवक्ताओं के मामले उठाते रहने तथा उनके हित में कार्य करते रहने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश मंत्री राखी शर्मा ने बिजनौर इकाई का विस्तार करते हुए नीरज त्यागी को संरक्षक नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बैठक में देवेंद्र सिंह, आनंद जंघाला, अतुल विक्रम, अर्जुन त्यागी, अजब सिंह, राजवीर सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।