हीमपुरदीपा के गांव टूंगरी में विद्युत पोल पर लटके तार।
- फोटो : BIJNOR
तीन साल बाद भी विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं
हीमपुरदीपा। गांव टुंगरी में तीन वर्ष पूर्व दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांव में विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ था। लेकिन विभाग ने अभी तक लाइन को चालू नहीं किया गया है। इस कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया। प्राथमिक विद्यालय के समीप से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है। इसके खंभे पर लटका ट्रांसफार्मर व लाइन पिछले एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है जो किसी बड़ी घटना का सबब बन सकती है। विद्युत विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। अवर अभियंता उलेढ़ा ने बताया कि ठेकेदार ने अभी तक लाइन विभाग को हैंडओवर नहीं किया है। इस कारण लाइन को ठीक नहीं किया गया है। फिर भी अपने स्तर से लाइन दो से चार दिन में ठीक करा दी जाएगी।
हीमपुरदीपा के गांव टूंगरी में ट्रांसफार्मर रख तिरछा हुआ विद्युत पोल।- फोटो : BIJNOR