फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही की थी नाजिम की हत्या

विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस लाइन में नाजिम के पकड़े गए हत्या के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी संजीब - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दोस्त ने ही की थी नाजिम की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। मोहल्ला कस्सावान में पांच दिन पहले मीट व्यापारी नाजिम की हत्या उसके दोस्त ने ही बहन व पत्नी पर बुरी नजर रखने के शक में की थी। हत्या का राज छिपाने में आरोपी का भाई भी मददगार रहा। पुलिस व सर्विलांस टीम ने हत्यारोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक मोहल्ला कस्सावान निवासी मीट व्यापारी खुर्शीद का 25 वर्षीय पुत्र नाजिम पिता के साथ मीट की शॉप पर बैठता था। 15 मार्च की रात करीब नौ बजे नाजिम घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। 16 मार्च को दिन में नाजिम का शव मोहल्ले में उनके बंद पड़े गोदाम व कब्रिस्तान के बीच पड़ा मिला। उसके गले में बेल्ट बंधी थी। पुलिस टीम इस हत्या के खुलासे में लगी थी। शहर कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस टीम ने चांदपुर की चुंगी गंज मार्ग से नाजिम के दोस्त महफूज उर्फ फौजी व उसके भाई मतलूब का गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महफूज ने पुलिस का बताया कि नाजिम और वह गहरे दोस्त थे। दोनों शराब पीने के साथ मुर्गा पार्टी करते रहते थे। नाजिम का उनके घर पर खूब आना जाना था। नाजिम उसकी पत्नी और बहन पर बुरी नजर रखता था। 15 मार्च की रात दोनों गोदाम के पास शराब पी रहे थे। इस दौरान नाजिम ने महफूज से कहा कि उसकी पत्नी व बहन उसे अच्छी लगती हैं। दोनों पर उसका दिल आ गया है। इस बात पर नाजिम और महफूज में झगड़ा हो गया। महफूज ने नाजिम को खड़ंजे पर पटक दिया और उसकी बेल्ट निकालकर उससे गला घोंटकर हत्या कर दी। घर आकर सारी बात उसने अपने भाई मतलूब को बताई। मतलूब ने मोबाइल फोन व पैसे समेत सभी सबूतों को छिपाने में उसकी मदद की। पुलिस ने महफूज के कब्ज से नाजिम के दो मोबाइल फोन, बेल्ट का टुकड़ा व कुंडा, गिलास, नमकीन, बाइक की चाबी, तीन हजार रुपये, अन्य सामान बरामद किया है। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम में शामिल शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा, सर्विलांस टीम प्रभारी संजय धीर समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें