फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न करने पर दो नलकूपों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जमा न करने पर दो नलकूपों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन

नूरपुर। गांव रतनगढ़ और फीना में पानी की टंकी का बिल जमा न होने के कारण बिजली विभाग ने नलकूप का कनेक्शन काट दिया है। टंकी की बिजली कटने से ग्रामवासियों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

गांवों में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से करीब 10 वर्ष पूर्व शासन द्वारा पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा होने के बाद टंकी को ग्राम पंचायतों के सुपुर्द कर दिया गया था। ग्रामवासियों को पानी देने, उनसे बिल की वसूली करने और टंकी के नलकूप का बिल जमा करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई थी, लेकिन टंकी का निर्माण होने के बाद से अधिकांश ग्राम पंचायतों ने टंकी के नलकूप का बिल जमा नहीं कराया है। सभी ग्राम पंचायतों पर लाखों रुपये का बिजली का बिल बकाया है। ग्राम पंचायत रतनगढ़ और फीना में 10 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर विभाग द्वारा टंकी के नलकूप का कनेक्शन काट दिया गया है, जिससे गांव में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। इसके अलावा मुस्तफाबाद, इस्माईलपुर आदि ग्राम पंचायतों के कनेक्शन भी काटे गए हैं। फीना बिजलीघर के अवर अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि रतनगढ़ और फीना पर 10 लाख से अधिक का बिल बकाया है। दोनों कनेक्शन काटकर ग्राम प्रधान से बिजली का बिल जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें